May 15, 2026

डॉ सुनीता टम्टा ने किया मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पदभार ग्रहण

बागेश्वर  ।   जनपद बागेश्वर में नवनियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुनीता टम्टा ने जिलाधिकारी विनीत कुमार से शिष्टाचार भेंट कर अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी का पदभार ग्रहण किया। श्रीमती टम्टा इससे पूर्व जनपद उधमसिंह नगर के काशीपुर उपजिला चिकित्सालय में स्त्री रोग विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत थी। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता जनपद की स्वास्थ सेवाओं को और अधिक बेहतर करना होगा।