April 27, 2026

सीएम तीरथ ने की इस्तीफे की पेशकश -कल हो सकती है विधानमंडल दल की बैठक

देहरादून। उत्तराखंड के मुयमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र दिया है कि वह इस्तीफा देना चाहते हैं। सूत्रों के अनुसार, इसके पीछे की वजह संवैधानिक संकट पैदा होना बताई जा रही है। उत्तराखंड के मुयमंत्री तीरथ सिंह रावत दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात को उनके आवास पर पहुंचे। इससे पहले उन्होंने बुधवार रात को भी पार्टी अध्यक्ष से मुलाकात की थी। सूत्रों के हवालों मिल जानकारी के अनुसार, मुयमंत्री आज रायपाल से मुलाकात कर सकते हैं। साथ ही विधायक दल की बैठक कल हो सकती है।
सीएम बोले: मुयमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पत्र में कहा हैं कि आर्टिकल 164-ए के हिसाब से उन्हें मुयमंत्री बनने के बाद छह माह में विधानसभा का सदस्य बनना था, लेकिन आर्टिकल 151 कहता हैं अगर विधान सभा चुनाव में एक वर्ष से कम का समय बचता हैं तों वहां पर उप-चुनाव नहीं कराए जा सकते हैं। उतराखंड में संवैधानिक संकट न खड़ा हो, इसलिए मैं मुयमंत्री के पद से इस्तीफा देना चाहता हूं। उत्तराखंड में अगले साल विधान सभा चुनाव होने वाले हैं। मुयमंत्री तीरथ सिंह रावत को दिल्ली तलब किया गया था। उनके अलावा दो भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज और धन सिंह रावत को भी दिल्ली बुलाया गया। इसके बाद से ही कहा जा रहा था कि उत्तराखंड में अहम बदलाव हो सकता है।