Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 29, 2026

आंदोलनरत प्रधानों भीमताल विकास भवन में प्रदर्शन


नैनीताल। 12 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले डेढ़ सप्ताह से आंदोलनरत प्रधानों ने सोमवार को विकास भवन में प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित प्रधानों ने सीडीओ और डीपीआरओ दफ्तर में तालाबंदी की। हालांकि, बाद में सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी ने प्रधानों को समझाया और उनकी मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की बात कही। जिसके बाद प्रधान शांत हुये। तत्पश्चात प्रधानों ने सीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जिले भर के प्रधान डेढ़ सप्ताह से मनरेगा के कार्य दिवस बढ़ाकर प्रति परिवार दो सौ दिन करने, 15वें वित्त में हो रही कटौती को बंद करने, सासंद, विधायक की भांति ग्राम पंचायतों को निधि देने, प्रधानों का मानदेय बढ़ाने, पंचायतों में जेई और कम्प्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति करने समेत 12 सूत्रीय मांग को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों के प्रति उदासीन रवैया अपनाये हुए है। इस दौरान प्रधानों की पुलिस के साथ भी नोंकझोंक हुई। यहां जिलाध्यक्ष हीराबल्लभ बुधानी, भीमताल अध्यक्ष हेमा आर्या, महामंत्री खष्टी राघव, राधा कुल्याल, लक्ष्मण गंगोला, मनोज चनौतिया, जया बोहरा, शांति भट्ट, डीके शर्मा, अमित कुमार, धर्मेंद्र चंद्र, विपिन जंतवाल, प्रेम महरा, मोहिनी कनवाल, इन्दर मेहता, कमला महरा समेत हल्द्वानी, रामनगर, कोटाबाग, ओखलकांडा, धारी, रामगढ़, बेतालघाट और भीमताल ब्लॉकों के प्रधान मौजूद रहे।

Advertisement