June 18, 2026

गरुड़ में वाहन दुर्घटना में 3 व्यक्ति घायल, बैजनाथ अस्पताल में भर्ती

बागेश्वर गरुड़ ।  डी सी आर द्वारा समय 5:40 बजे अवगत कराया गया है कि आई 10 वाहन संख्या DL CA R 4751 जो पय्या से ग्वालदम की तरफ जा रही थी,हरिनगरी के पास 100 मीटर नीचे गिरने से वाहन में सवार 03 घायल हुए है,चौकी इंचार्ज डंगोली द्वारा सम्बन्धितो का विवरण दिया गया है-
1. जीवन मेहरा पुत्र मंगल सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी पय्या (सिर पर चोट लगी है)
2.रविन्द्र फर्स्वाण पुत्र जसपाल सिंह सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी पय्या(हल्की चोट)
3.आशीष भंडारी निवासी दिल्ली(चालक)(हल्की चोट)
उक्त 03 व्यक्तियों मैं से 02 को हल्की चोट व 01 व्यक्ति के सिर मे चोट लगी है,जिन्हें सी एच सी बैजनाथ लाया जा रहा है।

You may have missed