Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 24, 2026

वनभूमि प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही कर अधिकारी : डीएम

बागेश्वर ।  जिलाधिकारी विनीत कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में वन भूमि हस्तान्तरण के संबंध में समीक्षा बैठक आहूत की हुर्इ। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दियें कि वन भूमि हस्तान्तरण के जो भी प्रकरण हैं उन पर सभी अधिकारी गंभीरता के साथ कार्य करें, ताकि कोर्इ भी जन कल्याणकारी योजना वन भूमि हस्तान्तरण के कारण लंबित न रहें। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दियें कि जिन कार्यो में सैद्धान्तिक स्वीकृत प्राप्त हो गयी है, उन कार्यो को सभी अधिकारी प्राथमिकता व समयबद्धता के साथ करना सुनिश्चित करें, जिसमें पीलर बनाने, छपाल तथा कटान आदि का कार्य प्राथमिकता के साथ करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। उन्होंने सख्त निर्देश दियें कि लापरवाही बरतने वालों पर आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होने यह भी निर्देश दियें कि वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित जो भी प्रकरण लंबित है उन पर सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ ऐसे प्रकरणों का त्वरित गति से निराकरण करना सुनिश्चित करें, ताकि स्वीकृत योजना पर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जा सकें। बैठक के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी ने अवगत कराया कि सडक निर्माण से संबंधित विभिन्न विभागो से 140 प्रस्तावों में से 131 प्रस्ताव आंनलार्इन किये गये है, जिसमें 90 प्रस्तावों पर सैद्धान्तिक स्वीकृत तथा 12 प्रस्तवों पर विधिवत स्वीकृति प्राप्त की गयी हैं तथा 06 प्रस्ताव नोडल व 25 प्रस्तावक स्तर पर संशोधित हेतु लंबित है तथा इसके साथ ही अन्य विभाग से 27 प्रस्तावों में से 22 आंनलार्इन कियें गये है, जिसमें से 09 पर सैद्धान्तिक व 03 पर विधिवत स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है तथा 05 प्रस्ताव नोडल व 09 प्रस्तावक स्तर पर संशोधित हेतु लंबित है।बैठक में अपर जिलाधिकारी चन्द्र ंिसंह इमलाल, उपजिलाधिकारी बागेश्वर योगेन्द्र सिंह, काण्डा राकेश चन्द्र तिवारी, गरूड जयवर्द्धन शर्मा, कपकोट प्रमोद कुमार, अधि0अभि0 लोनिवि संजय पांडे, पेयजल निगम सी0पी0एस0गंगवार, तहसीलदार नवाजिश खलिक, पूजा शर्मा, दीपिका आर्या, तितिक्षा जोशी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।

 

Advertisement