Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 3, 2026

सांसद की गुंडागर्दी बर्दाश्त नही : बिट्टू कर्नाटक पूर्व दर्जा मंत्री

अल्मोड़ा ।   पूर्व दर्जा मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि हमारे आस्था के प्रतीक देवाधि देव महादेव शंकर की पावन पुनीत धरती जागेश्वर धाम में जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के सांसद द्वारा गुंडागर्दी की गई और अपने 4 गनरों के साथ मंदिर परिसर में अशोभनीय व्यवहार करते हुये अपशब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज की गई तथा पंडितों व जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के प्रबंधक के साथ अभद्रता की गई इस कुकृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं , उन्होंने कहा कि जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी धर्म की बात करती है वहीं दूसरी ओर उनके सांसद मंदिरों में जाकर इस प्रकार का कुकृत्य कर रहे हैं यह अपने आप में निन्दनीय व सोचनीय विषय है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में आस्था रखने वाले इस कुकृत्य को कभी माफ़ नहीं करेंगे। श्री कर्नाटक ने कहा कि धर्म की राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक उस अभद्र सांसद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और न ही कार्यवाही करने का कोई आश्वासन दिया, साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को अभी तक कुछ कहते नहीं सुना गया । श्री कर्नाटक ने कहा कि जब तक सांसद के ऊपर कोई कठोर कारवाई नहीं की जाती है तब तक क्षेत्रवासी आंदोलन को बाध्य होंगे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीयअध्यक्ष जेपी नड्डा जी, अमित शाह जी,मा०प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से उक्त व्यक्ति के ऊपर कठोर कार्रवाई करने के साथ-साथ उन्हें पार्टी से निष्कासित करने और उनके ऊपर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं किया जाएगा तो कांग्रेस पार्टी को मजबूरन उस अमर्यादित व्यक्ति की गिरफ्तारी हेतु उत्तराखंड के सैकड़ों स्थानों में मुकदमा दर्ज करना पड़ेगा और उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी केन्द्र व राज्य सरकारों की होगी।। ‌ ‌ (बिट्टू कर्नाटक)

Advertisement