Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

दर्जनों युवाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

हरिद्वार। भूपतवाला स्थित राधा कृष्णा धाम में पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्यन राठौर जिला अध्यक्ष अरूण कुमार व जिला उपाध्यक्ष जावेद के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। पार्टी में शामिल हुए युवाओं का स्वागत करते हुए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कांग्रेस नेतृत्व युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। भाजपा की डबल इंजन सरकार की गलत नीतियों के चलते प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। रोजगार की तलाश में राज्य के युवा दूसरे प्रदेशों में भटक रहे हैं। सरकार की नीतियों से परेशान युवा भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार हैं। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही युवाओं को रोजगार के अवसर दिलाए जाएंगे। हरिद्वार के युवा भी कांग्रेस उम्मीदवारों को जीताकर नयी सरकार के गठन में सहभागी बनने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता विशाल राठौर व शहर अध्यक्ष नितिन यादव ने कहा कांग्रेस पार्टी सभी जाति, धर्मो की पार्टी है और युवा पार्टी की नींव है। कांग्रेस में आस्था रखने वाले युवाओं का सम्मान हमेशा होता रहा है एवं हमेशा होता रहेगा। यंग ब्रिगेड सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष आर्यन राठौर व जिला अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा यदि हाईकमान हरिद्वार सीट से सतपाल  ब्रह्मचारी को उमीदवार बनाती है तो निश्चित ही हरिद्वार सीट कांग्रेस  जीतेगी। शहर का युवा सतपाल ब्रह्मचारी के साथ है। ज्वॉइन करने वालो में सुनील कल्लू, तरुण, केशव भारद्वाज, मयंक, शुभम, दीपक कुमार, दीपक नायक, सोनू पवार, भूपेंद्र सिंह, निशांत, लक्की,सचिन, हारून, शाहरुख अब्बासी आदि शामिल रहे। इस दौरान महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस आकाश भाटी, प्रशांत शर्मा, नरेंद्र गुप्ता, आसिफ खान, सागर राठौर, सागर हुसैन, सोनू डोगरा आदि उपस्तिथ रहे।

Advertisement