January 30, 2026

शक्तिफार्म में 2सौ महिलाओं व 36 युवाओं ने  थामा कांग्रेस का दामन

रुद्रपुर। गोविंदनगर पाड़ागांव में दो सौ महिलाओं व 36 युवाओं ने कांग्रेस का दामन थामा। कांग्रेस प्रदेश सचिव नवतेज पाल और विधानसभा क्षेत्र प्रभारी तेजपाल सिंह ने सदस्यता दिलाई। प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह ने कहा कि महंगाई रोजाना बढ़ रही है। कांग्रेस की प्रत्याशी रही मालती विश्वास ने महिलाओं के कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत किया। यहां महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष संगीता मंडल, रमेश राय, उत्तम हालदार, विवेक यादव, रवि पांडे, रतन राय, अजय गांधी, मोनू, विवेक, गोपाल, बासुदेव, अमित, श्रीकांत मिस्त्री, सुनील, सुनीति, गीता, माला, राखी रहीं।

You may have missed