Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

‘ऑपरेशन प्रहार’ का असर: बागेश्वर में नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 39 वाहन चालकों पर कार्रवाई

बागेश्वर। सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ बागेश्वर पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (आईपीएस) के निर्देशन में पुलिस ने 25 अगस्त को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 39 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो वाहनों को सीज किया, जबकि सात वाहन चालकों के खिलाफ कोर्ट चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही।

सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों पर भी कार्रवाई

अभियान केवल यातायात नियमों तक सीमित नहीं रहा। सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने वाले पांच व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अशांति, हुड़दंग और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ‘ऑपरेशन प्रहार’ का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि जिले में सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल कायम करना है। यातायात नियमों का पालन कराने के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई

बागेश्वर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखें। शराब के नशे में वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने अथवा कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लेने से बचें।

पुलिस ने लोगों से यह भी कहा है कि यदि किसी स्थान पर हुड़दंग, अशांति या कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास होता दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।

पुलिस का संदेश साफ है—सड़क पर नियमों की अनदेखी हो या सार्वजनिक स्थान पर कानून-व्यवस्था से खिलवाड़, ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत ऐसे मामलों में कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

You may have missed

Advertisement