Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 28, 2026

हरद्वारी लाल कहा जाना मेरे लिए प्रोत्साहन – मैं हरद्वारी लाल भी हूं, ऋषिकेश लाल भी हूं, अल्मोड़ा लाल भी हूं और अल्मोड़ा का बाल (बाल मिठाई) भी हूँ: हरीश रावत

ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और रायसभा सदस्य अनिल बलूनी की ओर से कांग्रेस नेता और पूर्व मुयमंत्री हरीश रावत को हरद्वारी लाल कहे जाने को हरीश रावत अपने लिए प्रोत्साहन मानते हैं। कांग्रेस के विचार मंथन शिविर के दौरान बातचीत में रायसभा सदस्य अनिल बलूनी की इंटरनेट मीडिया पर हरीश रावत को लेकर की गई संबंधित टिप्पणी का चुटकी लेकर जवाब देते हुए हरीश रावत ने कहा कि मैं हरद्वारी लाल भी हूं, ऋषिकेश लाल भी हूं, अल्मोड़ा लाल भी हूं और अल्मोड़ा का बाल (बाल मिठाई) भी हूं। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मुझे लोग जहां में जाता हूं वहां का मानते हैं। मेरे लिए हरद्वारी लाल कहा जाना एक बड़ा कामप्लीमेंट है। उन्होंने कहा कि भाजपा के यादातर नेता इतवारी लाल हैं। वह सिर्फ इतवार और शनिवार की राजनीति करते हैं।

Advertisement