Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 28, 2026

जिले में लगेंगे15 म्यूरल, 30 लाख 16 हजार की राशि हुई जारी

बागेश्वर ।  जनपद में कुमाऊंनी संस्कृति को बढावा देने तथा पर्यटन की संभावनाओं को विकसित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी विनीत कुमार की नवीन पहल पर जनपद के सार्वजनिक एवं पर्यटक स्थलों पर कुमांऊ की संस्कृति से ओतप्रोत 15 म्यूरल लगाये जायेंगे। इस आशय की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद बागेश्वर पर्यटन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है, इसीलिए इस नवीन पहल पर बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटक स्थलों में म्यूरल लगने से जहां एक ओर जनपद बागेश्वर में आने वाले पर्यटक कुमांऊनी संस्कृति से रूबरू हो सकेंगे, वहीं दूसरी ओर यहां की युवा पीढी भी अपनी संस्कृति को समझ सकेंगे। उन्होने कहा कि जनपद को सुंदर बनाने व कुमांऊनी संस्कृति को बढावा देने के लिए वर्तमान में 05 म्यूरल उपलब्ध हुए है तथा शेष 10 म्यूरल जल्द ही उपलब्ध हो जायेंगे, जो सार्वजनिक स्थनों एवं पर्यटन स्थलों पर लगाये जायेगें। उन्होंने कहा कि म्यूरल तैयार करने के लिए जिला योजना मद से 30 लाख, 16 हजार की धनराशि जारी की गयी है, जिसे कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग को उपलब्ध करायी गयी है।

 

Advertisement