Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 25, 2026

महिला हॉकी टीम की हार के बाद खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर के आगे पटाखे जलाने पर हंगामा , दो युवक गिरतार – -हॉकी खिलाड़ी के परिजनों ने दी युवक के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी

देहरादून। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की हार के बाद पटाखे जलाने को लेकर सिडकुल रोशनाबाद गांव में विवाद हो गया। पुलिस ने पटाखे जलाने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है। उधर, स्टार फारवर्ड खिलाड़ी वंदना कटारिया के परिजनों ने युवक के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। बुधवार को महिला हॉकी टीम भारत और अर्जेंटीना के बीच हुए मुकाबले में भारत 2-1 से हार गई। आरोप है कि भारत के हारते ही वंदना कटारिया के गांव में कुछ युवकों ने पटाखे जलाने शुरू कर दिए। जैसे ही वंदना के परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। गांव के कई लोग भी उनके साथ आ गए। मामले की शिकायत मिलते ही सिडकुल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने हंगामा देख एक युवक को हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि हार के बाद युवक और उसके साथियों ने पटाखे जलाये थे। उधर, वंदना कटारिया की भाभी सविता कटारिया का कहना है कि युवक के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। कहा कि कार्रवाई न हुई तो वह आत्मदाह करने को मजबूर होंगी। उधर, भाई सौरभ कटारिया ने कहा कि दोनों युवक उनके परिवार से ईष्र्या रखते है। युवक पर कई गई गंभीर आरोप भी परिजनों ने लगाये है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवार के बीच रंजिश चल रही है। सिडकुल एसओ लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि अभी लिखित शिकायत नहीं आई है। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

You may have missed

Advertisement