Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 29, 2026

वन मंत्री डा हरक सिंह रावत ने झील थाने का वर्चुअल उद्घाटन

नई टिहरी। 12वें थाने के रूप में जिले के प्रभारी व वन मंत्री डा हरक सिंह रावत ने झील थाने का उद्घाटन वर्चुअली किया। नव स्थापित थाने का पहला थानाध्यक्ष एसआई आशीष कुमार को बनाया गया है। इस मौके पर प्रभारी मंत्री डा रावत ने कहा कि पुलिस ईमानदारी से जनता की सेवा कर रही है। इस थाने के खुलने से स्थानीय लोगों को पुलिस की मदद सुगम होगी। एसएसपी तृप्ति भट्ट ने कहा कि थाने से आम लोगों की सहित यहां पहुंचने वाले पर्यटकों को मदद मिलेगी। एसएसपी भट्ट ने बताया कि नवगठित थाना क्षेत्र में थाना लम्बगांव, कोतवाली नई टिहरी तथा राजस्व क्षेत्र से स्थानान्तिरत कुल 84 गांव को सम्मिलित किया गया है। इसके अतिरिक्त कोतवाली नई टिहरी की चौकी काण्डीखाल तथा चौकी कोटी को भी थाना झील में स्थानान्तरित किया गया है। यह जनपद का 12वां थाना स्थापित हुआ है। जो डोबरा-चांठी पुल के अस्तित्व में आने के बाद पर्यटन एंव आस-पास के क्षेत्रों में कानून एवं शान्ति व्यवस्था के लिहाज से अति उपयोगी साबित होगा। जिससे न केवल डोबरा-चांठी पुल पर आने वाले पर्यटकों को बल्कि थाना लम्बगांव व कोतवाली नई टिहरी से दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी लाभ होगा। वर्चुअली थाने के उद्घाटन में डीएम इवा श्रीवास्तव, विधायक डा. धन सिंह नेगी, सीडीओ नमामि आदि शामिल रहे।

Advertisement