Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 24, 2026

अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों ने लगाई वीडियो में मदद की गुहार

देहरादून। अफगानिस्तान के काबुल में फंसे भारतीयों ने वीडियो बनाकर मदद की गुहार लगाई है। वीडियो में देहरादून निवासी अमीन भारत सरकार से गुहार लगाते हुए कह रहे हैं कि प्लीज सर हमारी मदद कीजिए। हम 140 भारतीय साथ फंसे हैं। कंपनी ने साथ छोड़ दिया है। यहां से जल्द से जल्द निकालने की कोशिश करें। कहते हैं, न यहां खाने को कुछ है, न कुछ बैठने की व्यवस्था है। चार दिन से सभी एक कमरे में बैठे हैं। न सो पा रहे हैं, न खा रहे हैं। भारत में सभी के परिवार टेंशन में हैं। जल्द रेस्क्यू करने की गुजारिश कर रहे हैं। गुरुंग कहते हैं कि उन्हें जल्द अपने वतन भारत पहुंचाया जाए।

You may have missed

Advertisement