Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

सीएम धामी ने की मांगों को लेकर विस परिसर में बैठे धारचूला और केदारनाथ के विधायकों से मुलाकात

देहरादून। मुयमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा भवन पहुंचते ही परिसर में अपनी मांगों को लेकर बैठे धारचूला विधायक हरीश धामी और केदारनाथ विधायक मनोज रावत से मुलाकात की और उन्हें अपने कक्ष में आमंत्रित किया। विधायक हरीश धामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र धारचूला में मोबाईल कनेक्टिविटी की समस्या की बात कहते हुए मोबाइल टावर लगाए जाने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र की सड़कों के संबंध में भी अपनी बात कही। विधायक केदारनाथ मनोज रावत ने कहा कि कोविड संक्रमण में कमी को देखते हुए चारधाम यात्रा को पुन: शुरू किया जाए। मुयमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि धारचूला क्षेत्र में मोबाईल कनेक्टिविटी के लिए जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही की जाए। इसके लिए केंद्र सरकार से भी अनुरोध किया जाए। मुयमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के संबंध में राय सरकार ने माननीय न्यायालय में अपना पक्ष रखा है। बैठक में मुय सचिव डॉ एस एस संधु, अपर मुय सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु उपस्थित थे।

 

 

Advertisement