Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

बागेश्वर में अमीनो के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने की मांग की

बागेश्वर। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की यहां संपन्न बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सड़क आदि निर्माण कार्यों में प्रभावित काश्तकारों को मुआवजा प्रदान करने में अमीन की कमी जिमेदार है। उन्होंने सरकार से अमीनों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने की मांग की। अध्यक्ष ललित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जनपद में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है परंतु विभाग के पास अमीन की कमी बनी हुई है जिस कारण मुआवजे में विलंब हो रहा है। उन्होंने अमीनों की तैनाती किए जाने की मांग की। इसके अलावा सदस्यों ने कार्मिकों की एसीआर खंडीय कार्यालय से समय से भेजे जाने, विभाग में वर्क एजेंट व मेटों की नियुक्ति किए जाने,अभियंताओं का वाहन भत्ता बढ़ाए जाने, रिक्त पदों पर अभियंताओं की तैनाती किए जाने की मांग की। बैठक में जीएस महरा, आरपी टटा, पायल जोशी,बीसी जोशी, ललित राड़ी, संतोष पांडे, मीनाक्षी पंत, अनुज चंद्र, शेखर पंत, कैलाश आर्या, केशव सिंह, नंद किशोर आदि उपस्थित थे।

Advertisement