Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 23, 2026

डीएम ने किया स्टाग रूम का निरीक्षण  

बागेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर में ईवीएम मशीन के लिए बनाये गये स्टॉग रूम व सीसीटीवी कंट्रोल रूम का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिये कि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाय इसमें सभी सुरक्षा कर्मी अपनी ड्यूटी का निर्वहन मुस्तैदी के साथ करें। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम आदि व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधकारी चन्द्र सिंह इमलाल, उप जिलाधिकारी बागेश्वर योगेंद्र सिंह, कपकोट प्रमोद कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी आरसीआर्या, तहसीलदार दीपिका आर्या सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे।

Advertisement