September 10, 2026

आशा व निशा बागेश्वर पालिका की ब्रांड एम्बेसडर नामित

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) नगर पालिका परिषद ने शासन के निर्देश पर निशा और आशा को पालिका का ब्रॉड अंबेसडर नामित किया है। मंगलवार को उन्हें पालिका में बुलाया गया और इस आशय का पत्र सौंपा गया। महिलाओं ने अपने क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर यह मुकाम पाया है। वे पालिका को सफाई आदि के बारे में सुझाव देंगे।
स्वच्छ भारत अभियान 2019 के लिए जीत नगर निवासी निशा देवी पत्नी सुंदर राम और मंडलसेरा के आशा देवी पत्नी कुंवर राम को ब्रॉड अंबेसडर के लिए नामित किया गया है। दोनों महिलाएं पालिका को समय-समय पर सुझाव देंगे और स्वच्छता सर्वेक्षण में रै¨कग के लिए मेहनत करेंगे। नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में जनसामान्य का सहयोग भी करेंगे और जागरूकता, प्रचार और अभियान आदि भी चलाएंगे। उनके ब्रॉड अंबेसडर बनने पर सामाजिक कार्यकर्ता रमेश पांडे कृषक ने खुशी जताई है। ईओ राजदेव जायसी ने कहा कि दोनों महिलाओं का पालिका में स्वागत किया गया है और उन्हें नामित होने का पत्र भी सौंपा गया हैं। निशा और आशा पालिका क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान चलाएंगे।