July 6, 2024

किरसान महोत्सव ,: पहाड़ की कर्मठ जुझारू नारी का सम्मान

(आखिरी आंख समाचार )
गरुड़ ब्लॉक अंतर्गत क्षेत्र की एक सामाजिक संस्था हितैषी का दो दिवसीय महिला सम्मान समारोह जिसे किरसान महोत्सव के रूप में विगत 2 वर्षों से जाना जाता रहा है आगामी 16 व 17 दिसम्बर को निश्चित किया गया हैै जिसमें महिलाओं को उनकी कार्यकुशलता एवं उनकी सूझ-बूझ के आधार पर सम्मानित किया जाना प्रस्तावित है साथ ही बताया कि इस दो दिवसीय किरसान समारोह में उत्तराखंड के अनेक जानी मानी हस्तियां भी शिरकत करने जा रही हैं जिनमें प्रमुख रुप से मैती आंदोलन के कल्याण सिंह रावत पानी राखों के सच्चिदानंद भारती डॉक्टर शेखर पाठक नैनीताल समाचार के संपादक राजीव लोचन सा गांधीवादी सुश्री राधा दीदी डॉ प्रीतम डॉ आनंद जीना चंदन डांगी रजनीश यशवस्थि डॉ वीरेंद्र पाल एवम डॉ उमा भट्ट प्रमुख है आपको यहां बता देंकी डॉ किसन राणा विगत 20- 25 वर्षों से इस क्षेत्र के अनेक क्षेत्रों में अपनी संस्था हितैषी के माध्यम से एक विशेष पहचान बनाए हुए हैं इसमें उनके द्वारा नशा मुक्ति अभियान महिला सम्मान समारोह महिला मंगल दल का गठन सहित आदि अनेक उल्लेखनीय कार्य शामिल है।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में हमारी कर्मठ महिलाओं को उनके श्रम का सम्मान दिलाने के साथ 2 अनेक रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे है। डॉ किसन राणा का मानना है कि इस प्रकार के आयोजनों से हमारी नई पीढ़ी का रुझान वापस एकबार फिर खेती की तरफ बढेगा जिससे हमारे पहाड़ो से पलायन रुकने के साथ 2 दुबारा हरित क्रांति व श्वेत क्रांति एक नई इबादत लिखी जा सकेगी।
डॉ राणा ने बताया कि यह किरसान महोत्सव पूर्णतया जनसहभागिता पर आधारित है। इसमें सरकार या अन्य कोई संस्थाओं से उन्हें कोई आर्थिक मदद नही मिलती है।
उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतू संस्था को मदद करने की अपील भी की है।