June 26, 2026

बागेश्वर में 44 लोगों को रोजगार के लिए बांटा 112. 36 लाख का ऋण 

बागेश्वर। जनपद के बेरोजगार एवं प्रवासी युवाओं को स्वरोजगार से जोडऩे के लिए मुय विकास अधिकारी डीडी पंत की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी द्वारा मुयमंत्री स्वरोजगार योजना का साक्षात्कार लिया गया। योजना के तहत जनपद के 54 लोगों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया था। इसमें से 44 लोग उपस्थित रहे। उन्हें 112.36 लाख का ऋण स्वीकृत किया गया। बकरी पालन, पोल्ट्री फार्म, रैस्टोरेंट, डेयरी, रेडीमेड गारमेंट्स, जनरल स्टोर तथा खचर पालन आदि रोजगार को शुरू करने के लिए आवेदन प्राप्त हुए। शुक्रवार को मुय विकास अधिकारी ने कहा प्रदेश के बेरोजगार एवं प्रवासी युवाओं को स्वरोजगार से जोडऩे तथा अपना रोजगार शुरू करने के लिए सरकार द्वारा संचालित मुयमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत साक्षात्कार लिया गया। जिसके माध्यम से कोरोना महामारी के कारण जो प्रवासी जनपद में आए हैं तथा जनपद के बेरोजगार युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए विभिन्न बैंकों द्वारा ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा जहां एक ओर बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे, वहीं उनकी आर्थिकी भी मजबूत होगी तथा पहाड़ से हो रहे पलायन पर भी रोक लगेगी। उन्होंने सभी बैंक प्रबंधको कों निर्देश दिए अपना रोजगार शुरू करने के लिए जो भी आवेदन पत्र ऋण उपलब्ध कराने के लिए प्राप्त होते हैं, उन पर तत्काल ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि वह अपना स्वरोजगार जल्द से जल्द शुरू कर सकें। यहां महाप्रबन्धक उद्योग जीपी दुर्गापाल, लीड बैंक अधिकारी एनआर जौहरी, मुय प्रबंधन उत्तराखंड ग्रामीण बैंक बागेश्वर धनी लाल रहे।