Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 24, 2026

सीएम का 14 सितंबर को बागेश्वर आने का कार्यक्रम स्थगित

बागेश्वर। मुयमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 14 सितंबर को बागेश्वर आने का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित हो गया है। अब उनके सितंबर अंतिम सप्ताह तक बागेश्वर आने की संभावना है। बता दें कि मुयमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 14 सितंबर को बागेश्वर आने का कार्यक्रम प्रस्तावित था, जिसके लिए प्रशासन द्वारा तैयारियां प्रारंभ की गई थी, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी इसके लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी थी, परंतु 14 सितंबर को नंदाष्टमी को होने के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दिन को जनपद भ्रमण के लिए उपयुक्त नहीं समझा। इस दिन गरुड़ के कोट भ्रामरी मंदिर व कपकोट के बदियाकोट स्थित मां नंदा मंदिर व अन्य कई स्थानों में मेला लगता है। साथ ही इस दिन नवरात्र होने के कारण जनता को मुयमंत्री की सभा में आने का अवसर नहीं मिल पाएगा। जिस पर कार्यकर्ताओं ने इस दिन मुयमंत्री के कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने बताया कि 14 सितंबर का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित हो गया है। विधायक चंदन दास ने कहा कि मुयमंत्री पुष्कर धामी का जनपद भ्रमण कार्यक्रम शीघ्र बनेगा जो कि सितंबर माह के अंत तक हो सकता है। कहा कि मुयमंत्री के आगमन की तैयारियां पार्टी स्तर के साथ ही विभिन्न स्तरों पर जोर शोर से चल रही हैं तथा वे जनपद को करोड़ों रुपयों की सौगात देंगे।

Advertisement