Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 3, 2026

सरकार के प्रयासों एवं जनसहयोग से आगे बढ़ रही आयुष्मान योजना

देहरादून। राय स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से संचालित आयुष्मान योजना के अंतर्गत हर सप्ताह 4500 से अधिक मरीज मुत उपचार के लिए सूचीबद्ध अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। वहीं आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर भी लोगों की सक्रियता बढ़ रही है। बीते सप्ताह भर में ही 8500 से अधिक लाभार्थियों ने अपने कार्ड बनाए हैं। आज 14 सितंबर तक 336725 बार मरीजों ने आयुष्मान योजना से मुत उपचार लिया है। जिस पर सरकार के 4 अरब 53 करोड़ से ऊपर खर्च हो चुके हैं। जनहित की इस योजना के प्रसार के साथ ही लोग आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर जागरूक भी हो रहे हैं। ऐसे भी कई मामले हैं जब अचानक आई बीमारी के मुत उपचार के लिए लोग आयुष्मान कार्ड के लिए प्रयास कर रहे हैं। इस तरह के अकस्मात समय में लोगों की मदद के के लिए भी राय स्वास्थ्य प्राधिकरण की प्रशिक्षित टीम यहां सक्रिय है। आम जन की सुविधा के लिए प्राधिकरण की ओर से टॉल फ्री नंबर 155368/18001805368 भी जारी किए गए हैं। वहीं आयुष्मान योजना के अंतर्गत इपैन्ल्ड प्रत्येक अस्पताल में आरोग्य मित्र भी तैनात किए गए हैं। मुयमंत्री पुष्कर सिंह धामी व चिकित्सा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशों पर राय प्राधिकरण द्वारा संचालित आयुष्मान योजना जन कल्याण के अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सफलता हासिल कर रही है।

Advertisement