Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

हड़ताल के बाद बागेश्वर के गल्ला विक्रेता देहरादून रवाना  

बागेश्वर। चार दिन के हड़ताल के बाद जिले के गल्ला विक्रेता देहरादून रवाना हो गए हैं। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती वह चुप नहीं बैठेंगे। अपनी मांगों को वे विभिन्न माध्यमों से सरकार तक पहुंचा चुके हैं, लेकिन सरकार उनकी अनसुनी कर रही है। अब वह चुप नहीं बैठेंगे। सोमवार को आंदोलन की रणनीति बनेगी। पर्वतीय सरकारी गल्ला विक्रेता कल्याण समिति के तत्वावधान में जिले के गल्ला विक्रेता रविवार को देहरादून रवाना हुए। जाने से पूर्व यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा उन्हें खाद्यान्न ढुलान का भाड़ा चार साल से नहीं मिला है। गोदामों में धर्मकांटे नहीं लगे हैं। इसके अलावा आठ सूत्रीय मांगों को लेकर वह चार दिन से हड़ताल में है, इसके बाद भी सरकार उनकी नहीं सुन रही है। अब वे चुप नहीं रहेंगे। जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती उनका राशन उठान तथा वितरण बंद रहेगा। जाने वालों में हेम चंद कांडपाल, पूरन सिंह असवाल, उमेद सिंह रावल, कैलाश जोशी, नवीन कुमार, शंकर जोशी आदि शामिल थे। इधर हड़ताल के चलते लोगों को सरकारी राशन नहीं मिल रहा है।

Advertisement