Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

चमोली में फटा बादल, मलबे और बारिश मची तबाही  —

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित नारायणबगड़ ब्लॉक के पंगती गांव
में सोमवार सुबह भारी बरसात के बाद जमकर तबाही मची है। बरसाती पानी के
साथ आए मलबे में चारों तरफ बर्बादी का मंजर देखने को मिल रहा है। पहाड़ी
से आए मलबे और बारिश ने गांव में तबाही मचाई है। आपदा से बीआरओ मजदूरों
के घरों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही कई गाडिय़ां भी मलबे में दब गई हैं।
मौसम विभाग ने राज्य में 23 सितम्बर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
किया है।
आपदा की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच
गई हैं। राहत व बचाव का कार्य चल रहा है। सूत्रों की मानें तो भारी बरसात
के बाद मची तबाही में अभी तक कोई जनहानि की सूचना नहीं है। भारी बारिश की
वजह से चारों ओर मलबा ही मलबा बिखरा पड़ा हुआ है। सडक़ें दल-दल में तब्दील
हो गईं हैं।
कई गांवों में शाम से जारी बारिश जारी है, जिसकी वजह से राहत व बचाव
कार्य में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। प्रारंभिक रिपोर्ट के
अनुसार, अभी तक जानमाल के नुकसान का कोई आंकलन नहीं है। प्रशासन की टीमें
मौके पर हैं और रेस्क्यू कार्य शुरू कर लिया गया है लेकिन, हादसे में
कितना नुकसान हुआ है इसकी अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।

Advertisement