Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

गरुड़ में लगा स्वरोजगार कैम्प

बागेश्वर  ।  जिलाधिकारी विनीत कुमार के निर्देशन में विकास खंड गरूड़ में मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत की अध्यक्षता आयोजित स्वरोजगार कैंप के तहत मुख्यमंत्री स्वरोजार योजना के तहत साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार में कुल 32 लाभार्थियों द्वारा आंनलार्इन आवेदन किया गया। जिसमें 29 लाभाथ्र्ाी उपस्थित हुए तथा 28 लाभार्थियों को 50.50 लाख का ऋण स्वीकृत किया गया। साक्षात्कार में महाप्रबंधक उद्योग जीपी दुर्गापाल, लीड बैंक अधिकारी एनआर जौहरी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी केएस कम्र्याल, शाखा प्रबंधक उत्तराखंड ग्रामीण बैंक धनी राम, सहायक विकास अधिकारी उद्योग पंकज तिवारी सहित अन्य बैंकों के प्रबंधक, विभागीय अधिकारी व आवेदक मौजूद रहे।

 

Advertisement