Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

थाना दिवस पर 26 शिकायतें दर्ज, 17 का मौके पर निस्तारण  

बागेश्वर। जिले में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। पूरे जिले में 26 शिकायतें दर्ज हुईं। इसमें से 17 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अन्य मामलों में जांच के बाद कार्रवाई होगी। पुलिस उपमहानिरीक्षक, कुमाऊं परिक्षेत्र के आदेशानुसार जन सामान्य की समस्याओं को जानने एवं उनके त्वरित निस्तारण किया गया। कोतवाली पुलिस ने मंडलसेरा में कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह ने लोगों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान किया। थाना बैजनाथ में सीओ विपिन चंद्र पंत कपकोट में शिवराज सिंह राणा ने समस्याएं सुनीं। पूरे जिले में 183 व्यक्ति उपस्थित हुए तथा कुल- 26 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 17 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया। सबसे अधिक शिकायतें थाना बैजनाथ में 11 प्राप्त हुई, जिसमें से 10 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया।

Advertisement