Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 12, 2026

बीजेपी महज झूठ का पुलिंदा है , जो कहते हैं उसे नहीं करते हैं :गोदियाल  

पौड़ी। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश सरकार हमला बोलते हुए कहा कि पांच साल पहले पीठसैंण पहुंचे पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने घोषणा की थी कि यहां सैनिक स्कूल की स्थापना की जाएगी, लेकिन आज तक धरातल पर कुछ नहीं हो सका। गोदियाल शुक्रवार को श्रीनगर विधानसभा के थलीसैंण, मजरा महादेव, तिरपालीसैंण पैठाणी आदि क्षेत्रों के भ्रमण पर रहे हैं। गोदियाल गांव-गांव कांग्रेस अभियान के तहत पाबौ के सैजी गांव में रात्रि विश्राम करेंगे और यहां लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने पैठाणी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकास के लिए सभी को आगे आना होगा। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए गोदियाल ने कहा कि बीजेपी महज झूठ का पुलिंदा है , जो कहते हैं उसे नहीं करते हैं। गोदियाल ने प्रदेश सरकार की घस्यारी योजना पर भी सवाल उठाएं है।कहा कि आज सरकार बेटियों के हाथों में कलम देने के बजाए दरांती देने का काम कर रही है। गोदियाल ने कहा कलम की ताकत , बड़ी होती है। शिक्षा के क्षेत्र में आज बेटियों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। पीठसैंण में पूर्व रक्षामंत्री पर्रिकर की घोषणा का अभी तक पूरा नहीं होने पर गोदियाल ने कहा इसके लिए उच्च शिक्षा मंत्री और सरकार को जनता से माफी मांगनी चाहिए। क्योंकि केंद्र सरकार ने भी हमे ठगने का काम किया है। आरोप लगाया कि क्षेत्र आज भी विकास के काफी दूर है और आज भी विकास करने वाले व्यक्ति की जरूरत है। कहा कि आज ओबीसी और एससी वर्ग के लोगों के लिए संचालित योजनाओं के लिए बजट नहीं है। सरकार में कोई कायदा कानून नहीं है। कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए राठ विकास प्राधिकरण की स्थापना की थी। अब विकास को देखना भी क्षेत्र के लोगों का काम है। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष मंगल सिंह, दलीप गुंसाई, सुरेंद्र रावत, पूर्वजिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र सिंह, चैत सिंह, आनंद सिंह रावत,सुनील पंत, प्रवेश नौडियाल, कलम सिंह रावत, प्रीत नौडियाल, राम सिंह रावत, पूर्व प्रधान दिनेश पंवार, विनोद रावत, मनमोहन भंडारी, विनोद कुमार आर्य, दिनेश कोली आदि मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement