Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

प्रधानों ने मनरेगा के  ऑडिट टीम के खिलाफ प्रर्दशन किया  

अल्मोड़ा। ताकुला ब्लॉक में मनरेगा विकास कार्यों के ऑडिट टीम व ग्राम प्रधानों के बीच विवाद और गहरा गया है। ग्राम प्रधान संगठन ने सोशल ऑडिट टीम के विरोध में सोमवार को यहां फिर से प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला मुख्यालय जाकर सीडीओ से भी मुलाकात की और टीम बदलने की मांग की।
ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष रणजीत सिंह नयाल ने कहा कि सोशल ऑडिट टीम की महिला सदस्यों ने ग्राम प्रधानों पर अनर्गल आरोप लगाए हैं। जबकि उनके स्तर से ग्राम प्रधानों के साथ अभद्रता की गई थी। यही नहीं महिला सदस्यों ने ग्राम प्रधानों की छवि धूमिल करने का काम किया है। प्रधान इस टीम का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे। जिला प्रशासन इन हालातों में दूसरी ऑडिट टीम भेजे। प्रदर्शन के दौरान ग्राम प्रधानों ने ऑडिट टीम के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। यहां संगठन के महासचिव कैलाश जोशी, उपाध्यक्ष विनोद बोरा, ग्राम प्रधान सुरेश बोरा, हेमा नेगी, कैलाश बोरा, कविता राणा, भगवत राणा, सुरेंद्र रावत, रमेश भाकुनी, पवन जोशी, सुनीता जोशी सहित दर्जनों ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Advertisement