March 27, 2026

यशपाल आर्य की घर वापसी से कांग्रेस कार्यकर्ता खुश

अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व उनके बेटे पुत्र नैनीताल विधायक संजीव आर्य की कांग्रेस में वापसी का यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहे दिल से स्वागत किया। सोमवार की पूर्वाह्न विधायक करन माहरा के नेतृत्व में नगर के गांधी चौक में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर आतिशबाजी भी की गई।
विधायक माहरा ने कहा कि कद्दावर व लोकप्रिय नेता यशपाल आर्या की कांग्रेस में वापसी के बाद पार्टी और अधिक मजबूत होकर उभरेगी। वरिष्ठ नेता के अनुभवों का लाभ कांग्रेस का मिलेगा। आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी भारी बहुमत से सत्तासीन होगी। कार्यकर्ताओं ने यशपाल आर्या के समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी की। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत सहित नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, कार्यकारी नगर अध्यक्ष पंकज जोशी, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, वरिष्ठ कांग्रेसी चरन भाई, हबीब अहमद, विश्व विजय सिंह माहरा, पंकज गुरुरानी, जगदीश कुमार, दीपक पंत, हेमंत रौतेला, संदीप बंसल, यतीश रौतेला, कुलदीप कुमार, हेमंत कुमार, नीरज कुमार, दीप उपाध्याय, मो. शाहनवा, जीतू जयाल, सोनू आर्या, मो. सिराज, त्रिलोक आर्या, सोनू सिद्दीकी, अनुभव अग्रवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।