Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

अल्मोड़ा में मिला लापता युवक का क्षत-विक्षत शव

अल्मोड़ा। नगर के समीपवर्ती किलकोट गांव से पिछले एक सप्ताह से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गांव में ही एक निर्माणाधीन मकान के शौचालय के पिट में शव सड़ी-गली हालत में फांसी पर लटका मिला। प्रथम दृष्टया युवक के आत्महत्या करने का अंदेशा जताया गया है। राजस्व पुलिस पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
गत तीन अक्तूबर की रात किलकोट निवासी 23 वर्षीय योगेश घर से अचानक लापता हो गया था। वह शाम तक घर में ही था। लेकिन रात 11 बजे जब उसका बड़ा भाई जगदीश आर्या जब कमरे में गया, तो योगेश वहां से लापता था। अगले दिन तक काफी ढूंढखोज के बावजूद योगेश का कोई सुराग नहीं मिलने पर जगदीश ने राजस्व पुलिस में भाई गुमशुदगी दर्ज करा दी। इसके बाद से राजस्व पुलिस और परिजन तलाश में जुटे थे। इधर, बीते रविवार की देर शाम परिजन और ग्रामीण ढूंढखोज करते गांव में निर्माणाधीन मकान में पहुंचे। खोजबीन करने पर मकान के निर्माणाधीन मकान के शौचालय के पिट के अंदर की तरफ योगेश का रस्सी से लटका शव बरामद हुआ। शव काफी सड़-गल चुका था। परिजनों के अनुसार मृतक योगेश ने निर्माणाधीन मकान में मजदूरी का काम भी किया था। सूचना के बाद राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय चिकित्सालय भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले में परिजनों ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। वहीं, ग्रामीणों के अनुसार कुछ साल पूर्व योगेश के छोटे भाई ने भी इसी तरह फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।

Advertisement