March 5, 2026

सीएम धामी ने दी शहीद अजय और हरेंद्र को  श्रद्धांजलि 

देहरादून। कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए सूबेदार अजय सिंह और नायक हरेंद्र सिंह के पार्थिव देह रविवार दोपहर को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची।  मुख्यमंत्री धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर शहीद सूबेदार अजय सिंह और शहीद नायक हरेंद्र सिंह के पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने उनकी शहादत को नमन करते हुए कहा कि राज्य सरकार शहीदों के परिजनों के साथ हर समय खड़ी है।  कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, स्वामी यतीश्वरानंद ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।