बागेश्वर में राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा पंजाब ने किया किसानों को सम्मानित
बागेश्वर गरुड़ । आज यहां राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा पंजाब अमृतसर द्वारा बागेश्वर जिले के गरुड़ ब्लॉक अंतर्गत सिरकोट ग्राम के राजकीय इंटर कॉलेज में एक विशाल बहुद्देश्यीय सुविधा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के अनेक बृद्ध एवं दिव्यांग जनों को उनके आवश्यकतानुसार अनेक उपकरणों का वितरण किया गया । शिविर में क्षेत्रीय लोगों का आंखों की भी निशुल्क जांच की गई और तत्पश्चात उन्हें नजर के चश्मे भी बड़ी संख्या में वितरित किए गए ।
राष्ट्रीय महासभा द्वारा यहाँ पर एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के अनेक युकक युवतियों द्वारा बड़ी संख्या में बढ़
शिविर में बहुत बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की उसके बाद राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश चंद खुल्बे एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री श्री राजीव सिंह नेगी आदि द्वारा क्षेत्र के किसानों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें उत्तम किसान सम्मान से भी नवाजा गया।
जिसमें बागेश्वर से गरुड़ ब्लॉक के प्रगतिशील किसान अर्जुन राणा ग्राम रिठाड , पिथौरागढ़ से च्युरा उत्पादक समिति के अध्यक्ष राजेंद्र मेहता व रामनगर से आए मोहन पाठक को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
अपने संबोधन में प्रगतिशील किसान अर्जुन राणा ने कहा कि राष्ट्रीय महासभा उत्तराखंड की यह पहल क्षेत्र के सुदूर गांव में आकर इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करना अपने आप में एक अनुकरणीय उदाहरण है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह भी कम है। राजेंद्र मेहता ने कहा कि उनके द्वारा पिथौरागढ़ में च्यूरा से विभिन्न प्रकार के नहाने के साबुन बनाए जा रहे हैं जिनमें करीब करीब 500 महिलाएं प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अपना सहयोग प्रदान कर रही है उन्होंने अपने उस ऑर्गेनिक उत्पाद के बारे में बताया कि उनका एक साबुन ₹100 का मार्केट में बिक रहा है।
अंत में सभी ने राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा का धन्यवाद अदा किया और उन्हें पुनः किसी दूसरे क्षेत्र मे अतिशीघ्र देखने की तमन्ना व्यक्ति की।
राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा में उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर प्रकाश चंद खुल्बे महासचिव संजीव सिंह नेगी डॉक्टर संदीप सिंह नेगी वित्त सचिव डॉक्टर बिहारीलाल जालंधरी संयोजक श्रीमती विनीता बट वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री दलबीर पुंडीर उपाध्यक्ष डॉ राजेश सिंह नेगी उपाध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह नेगी संगठन सचिव श्रीमती सरिता भंडारी सचिव श्री राज नितिन रावत सह सचिव श्री लोकेंद्र गुसाईं उप सचिव श्री सुरेंद्र रावत निरीक्षक श्री अशोक सिंह नेगी सदस्य निरीक्षक श्री प्रेम सिंह बिष्ट सदस्य और श्री वरिंद्र कंडवाल सदस्य व क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता और कॉंग्रेस के नेता भैरव नाथ टम्टा व गरुड़ ब्लॉक प्रमुख आदि भी शामिल रहे ।
