Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 12, 2026

सुन्दरढूंगा में लापता5 लोगों के शव बरामद, कल फिर चलेगा रेस्क्यू

बागेश्वर  ।  जिलाधिकारी विनीत कुमार के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में सुन्दरढुंगा ग्लेशियर क्षेत्र में हताहत एवं लापता हुए पर्यटको एवं स्थानीय नागारिक के खोजबीन का कार्य आज भी पाँचवे दिन जारी रहा। जिलाधिकारी विनीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव कपकोट केदारेश्वर मैदान में उपस्थित रहे, तथा रेस्क्यू टीम द्वारा किये जा रहे खोजबीन एवं रेस्क्यू कार्य के संबंध में जानकारी लेते रहे। सुन्दरढूंगा ग्लेशियर हताहत /लापता पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों के खोज एवं बचाव कार्य हेतु 13 सदस्य टीम जो कठलिया से पैदल रवाना हुई जिसमें एसडीआरएफ व स्थानीय नागरिक/ गाइड है। उक्त टीम द्वारा अवगत कराया है कि टीम द्वारा आज देवीकुंड में नाकुंड व भनार के समीप पहुंच कर वहां 2.5 किमी0 से 3 किमी0 की परिधि में 05 हताहत/लापता व्यक्तियों के शव दिखाई दिए अधिकांश शव बर्फ में दबे हुए हैं, वहां भारी बर्फबारी व मौसम खराब होने के कारण उक्त शवो को वहां से निकालना संभव नहीं हो पाया है तथा 01 लापता पर्यटक/ स्थानीय नागरिक की खोजबीन भी जारी है। इसके अतिरिक्त यह भी अवगत कराया कि आज चलाए गए रेस्क्यू अभियान में एसडीआरएफ के 2 जवान भी चोटिल हो गए हैं। कल पुनः रेस्क्यू अभियान चलाया जायेगा।
केदारेश्वर मैदान में अध्यक्ष जिला पंचायत बसंती देव, विधायक कपकोट बलवंत सिंह भौर्याल, जिला अध्यक्ष भाजपा शिव सिंह बिष्ट, उपजिलाधिकारी कपकोट पारितोष वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, एसओ मदन लाल आदि मौजूद रहे।

 

You may have missed

Advertisement