Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

रजिस्ट्रार कानूनगो ने अवकाश लेकर किया प्रदर्शन 

बागेश्वर। रजिस्ट्रार कानूनगो ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर अपना आंदोलन तेज कर दिया है। सोमवार को उन्होंने एक दिन का अवकाश लेकर प्रदर्शन किया। मांग पूरी नहीं होने पर एक नवंबर से कलमबंद हड़ताल की चेतावनी दी है।  संगठन से जुड़े लोग तहसील परिसर में पहुंचे। यहां आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि संघ ने अनुभाग में कंप्यूटर प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती भी नहीं हो सकी है। कोविड-19 ड्यूटी के लिए रजिस्ट्रार कानूनगो को भी प्रोत्साहन राशि अनुमन्य की जाए। एक माह का उन्हें अतिरिक्त वेतन दिया जाए। रिक्त पदों पर पदोन्नति और भूलेख कंप्यूटर आपरेटर की तैनाती की जाए। एक नवंबर से संघ अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू करेगा। काननूगो के पदों का पुर्नगठन करने, रजिस्टार कानूनगो अनुभाग में कप्यूटर प्रशिक्षित स्टाफ देने, तहसील अभिलेखागार के लिए बस्तावार अनुसेवक की तैनाती, कोविडकाल में उन्हें प्रागत्साह राशि देने, एक महीने का अतिरिक्त वेतन देने, रिक्त पदों को भरने आदि की मांग की। इस मौके पर दीपक वर्मा अध्यक्ष संजय कुमार मुनगली आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement