June 29, 2026

राष्ट्रीय एकता दिवस पर मार्च पास्ट व साइकिल रैली

बागेश्वर ।   लौह सरदार बल्लभ भाई पटेल की 146वीं जयन्ती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में द्वारा बडे़ हर्षोंल्लास के साथ मनाई गयी। इस अवसर पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं वरिष्ठ नागरिकों के संयुक्त तत्वाधान में मार्च पास्ट एवं साईकिल रैली का आयोजन तहसील परिसर बागेश्वर से किया गया। जिसमें श्री विनीत कुमार, जिलाधिकारी बागेश्वर एवं श्री अमित श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा स्वयं साईकिल चलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में पुलिस, एसडीआरएफ, पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी, एनसीसी सहित वरिष्ठ नागरिकों ने प्रतिभाग किया। रैली तहसील रोड़ से होते हुये गोमती पुल, एसबीआई तिराहा, ट्रामा सेंटर से नुमाईशखेत मैदान में रैली का समापन किया गया। नुमाईशखेत मैदान में रैली में शामिल लोगों को जिलाधिकारी महोदय ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलायी।
इस अवर पर मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत, अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, पुलिस उपधीक्षक बागेश्वर विपिन चन्द्र पंत, पुलिस उपाधीक्षक कपकोट शिवराज सिंह राणा, जिला क्रीडा अधिकारी विनोद वल्दिया, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चन्द्र आर्या, जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, प्रभारी कोतवाली बागेश्वर डीआर वर्मा, तहसीलदार नवाजिश खलिक एवं अन्य गणमान्य व वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।

You may have missed