बागेश्वर के पूर्व पालिकाध्यक्ष भंडारी व सभासद पांडेय कांग्रेस में शामिल
बागेश्वर। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल हुए थे, लेकिन इस बार अधिकतर लोगों की वापसी पार्टी में हो रही है। इन्ही में से बागेश्वर के पूर्व पालिकाध्यक्ष व पार्टी के जिलाध्यक्ष तथा मनोनीत सदस्य ने कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली और संगठन की मजबूती का संकल्प लिया। उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समेत वरिष्ठ नेताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में गणेश गोदियाल, हरीश रावत, प्रीतम सिंह यशपाल आर्या समेत कई कद्दावर नेतानओं ने उनका पार्टी में स्वागत किया। 2022 विधानसभा चुनाव फतह करने का संकल्प लिया।
