Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

वोटर लिस्ट से जुड़े सभी काम निशुल्क, नहीं देना होगा कोई भी पैसा

देहरादून। निर्वाचन आयोग ने आम लोगों के लिए वोटर लिस्ट से जुड़े सभी काम निशुल्क कर दिए हैं। अब लोगों को नया वोटर कार्ड बनवाने, कार्ड में दर्ज नाम-पता में संशोधन, नाम एक बूथ से दूसरे बूथ पर स्थानांतरित करने के लिए मतदाता को कोई शुल्क नहीं चुकाना होगा। अब तक वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया फ्री थी पर अन्य कामों के लिए 25-25 रुपये शुल्क देना होता था।
दून के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पीएस रावत के मुताबिक, पहले नकद या चालान के जरिए फीस जमा करनी होती थी, अब सभी सेवाएं फ्री मिलेंगी। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आयोग दो नवंबर को वोटर लिस्ट का प्रारंभिक प्रकाशन कर चुका है। बीएलओ सोमवार से बूथों पर मिलेंगे। बूथ पर लोग अपना नाम वोटर लिस्ट में होने की पुष्टि कर सकते हैं। साथ ही एक जनवरी 2022 को 18 साल की उम्र पूरी करने जा रहे युवा भी इस दौरान वोटर बनने को आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement