Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

डीएम ने किया स्टेट हाइवे गरुड़ कौसानी का निरीक्षण, लोनिवि अधिकारियों को दिए निर्देश

बागेश्वर ।  जिलाधिकारी विनीत कुमार ने आज स्टेट हार्इवे-11 गरूड़ से कौसानी (कुल 17.45 किमी0) में किये जा रहे सुधारीकरण एवं निर्माण कार्यो का स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी कार्य किये जा रहे है, उन कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर दुरूस्त किये जाय, साथ ही सडक किनारे खतरे की जद में आ रहें भवनों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा। उन्होने कहा कि सडक मरम्मत कार्य समय से व गुणवत्ता से कराया जाय। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इसके साथ ही उन्होंने सडक किनारे सुरक्षा की दृष्टि से खतरा बने हुए पेडो को चिन्हित करने के निर्देश दियें। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान किमी0 63 भेटा के पास बनाये गये कलमठ की गुणवत्ता को ठीक करने व कलमठ के अंदर से मलवा हटाने के साथ ही दोनो ओर पैराफिट बनाने के निर्देश दियें। लौबाज के पास सडक किनारे नालियों का निर्माण तत्काल कराने के निर्देश दियें, ताकि सडक पर आवाजाही करने वाले लोगो को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जाडापानी टी-अॅाफिस के पास स्थानीय निवासी आनंद सिंह वृजवाल के भवन को भू-स्खलन से खतरे पर अधि0अभि0लोनिवि को जल्द से जल्द सुरक्षा दीवार लगाने के निर्देश दियें। जिलाधिकारी ने पिंगल कोट कौसानी में सडक पर आये हुए मलवे को तत्काल हटाने के साथ ही उसके निर्माण कार्य हेतु परपोजल बनाने के निर्देश दियें। जिलाधिकारी ने लोनिवि के अधिकारियों को निर्माण कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिये। इस दौरान नालियों से अनावश्यक बह रहे पानी, सुरक्षा दीवारों आदि पर त्वरित गति से कार्य करने के साथ ही स्थानीय लोगो के निर्माण कार्य से हो रहे नुकसान के संबंध में भी आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होने सडक के मरम्मत कार्यो में पारदर्शिता के साथ गति लाने के साथ ही सडक पर बने गढ्डो का तत्काल भरने के निर्देश दियें। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं लोगो द्वारा जिन समस्याओं से अवगत कराया गया है उन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित करें। गौरतलब है कि स्टेट हार्इवे-11 गरूड से कौसानी (कुल 17.45 किमी0) तक का सुधारीकरण एवं निर्माण कार्य लोनिवि बागेश्वर के द्वारा किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत डामरीकरण, कलमठों का निर्माण, पी0एम0, सुरक्षा दीवार सहित नालियों का निर्माण किया जा रहा है।निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी गरूड राजकुमार पांडे, अधि0अभि0 लोनिवि बागेश्व राजकुमार, जिला पंचायत सदस्य लौबाज सुनीता आर्या, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पा देवी, नायब तहसीलदार गरूड तितिक्षा जोशी, ग्राम प्रधान बच्चन राम आर्या, सहायक अभियंता लोनिवि बीसी जोशी, जेर्इ रवीन्द्र जलाल आदि मौजूद रहे।

 

Advertisement