January 30, 2026

आप के रूप में मिला उत्तराखंड को तीसरा विकल्प  

बागेश्वर। आम आदमी पार्टी ने न्याय पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन जखेड़ा में आयोजित किया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वसंत कुमार ने कहा कि उत्तराखंड को तीसरा विकल्प आप मिल गया है। इसका असर सत्ता में आते ही मिलेगा। लोगों के बिजली, पानी के बिल माफ होंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम पैदा किए जाएंगे।
न्याय पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने स्वागत किया। उन्होंने गांवों की समस्यओं के बारे में अवगत कराया। ग्रामीणों ने कहा कि बंदर, सुअरों के आतंक से वह परेशान हैं। उनकी आजीविका का साधन खेती है। जिसे वह बर्बाद कर रहे हैं। नौकरी नहीं होने से बच्चे घर पर बेरोजगार घूम रहे हैं। जिसके कारण पहाड़ की आर्थिकी लगातार कमजोर हो रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी की सरकार बनने से प्रत्येक परिवार को तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त प्रदान की जाएगी। दिल्ली की तर्ज पर 15 लाख रुपये तक का उपचार अस्पताल में निश्शुल्क होगा। इस दौरान आनंद सिंह कुंवर, विनोद जोशी, राजेंद्र प्रसाद, गजेंद्र परिहार, खीमानंद खुल्बे आदि मोजूद थे।

You may have missed