22 जुगाड़ वाहनों को मौके पर ही गैस कटर से कटवाया
रुड़की । एआरटीओ केके पलड़िया ने टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाकर करीब 22 जुगाड़ वाहन सड़क पर चलते पकड़े। सभी वाहनों को मौके पर ही गैस कटर से कटवा दिया। उन्होंने बताया कि जुगाड़ वाहनों का पंजीकरण नंबर नहीं होता। ऐसे में इनका सामान्य रूप से चालान करना भी संभव नहीं है। कई बार चेतावनी देकर छोड़ने के बाद भी ये दोबारा सड़कों पर दिखाई देते हैं। इसलिए अब ऐसे वाहनों को मौके पर ही कटवाकर समाप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जुगाड़ वाहन कई बार सड़क हादसों का कारण भी बनते हैं। अभियान में हरीश रावल, राकेश थपलियाल, विजेंद्र प्रसाद जी, सहायक परिवहन निरीक्षक सोनू कटारिया, परिवहन आरक्षी विकास, सोहेब, अरुण, नीलम वी नेगी शामिल रहे।
