Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 30, 2026

कंगना रणौत के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग

नैनीताल। मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की बयानबाजी का लगातार लोग विरोध कर रहे हैं। नैनीताल में कांग्रेसियों ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कंगना के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
कांग्रेसियों की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है, कि कंगना रनौत भारत की एक नागरिक हैं, ऐसे में देश कानून व उसकी संप्रभुता का सम्मान करना उनका कर्तव्य होना चाहिए। वह पूर्व से ही देश में नफरत फैलाने वाले कई बयान दे चुकी हैं। बीती 10 नवंबर को सामने आए उनके बयान में उन्होंने कह दिया, कि देश को 1947 में आजादी नहीं, बल्कि भीख मिली थी। आजादी तो 2014 में मिली है। यह बयान इससे पूर्व में स्थापित सरकारों, स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लेने वाले सेनानियों, देश के लिए शहादत देने वाले शहीदों के विरुद्ध जनता को भड़काने का अपराध है। ऐसी बयानबाजी पर पुलिस से कंगना के खिलाफ संबंधित धाराओं के केस दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। प्रार्थना पत्र देने वालों में कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार तिवारी, नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल, हिमांशु पांडे, गिरीश पपनै आदि शामिल हैं।

You may have missed

Advertisement