पेयजल निगम बागेश्वर के टेण्डर निरस्त किये जाने को दिया ज्ञापन
बागेश्वर । जल जीवन मिशन के अंतर्गत बागेश्वर जनपद में संचालित हो रहे निर्माण कार्यो हेतू पेयजल विभाग द्वारा विगत दिनों ऑनलाइन टेंडर आमन्त्रित किये गए थे। जिसकी अंतिम तिथि 15 नवम्बर थी।
जनपद के पंजीकृत राजकीय ठेकेदारों ने आज इस बात पर अपनी आपत्ति दर्ज की कि बागेश्वर के विभागीय टेंडर अपने अंतिम तिथि तक ऑनलाइन उपलब्ध नही थे।
ठेकेदारों ने बताया कि बहुत जांच परख करने के बाद उन्हें मालूम हुआ कि बागेश्वर जिले के टेण्डर अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण के नाम ऑनलाइन लगे हुए है ।
इसका कारण मालूम करने पर जान पड़ा कि बागेश्वर में नवागन्तुक अधिशासी अभियंता रवि भिकियासैंण से ट्रांसफर होकर यहाँ आये है । और उनकी विभागीय आईडी पूर्व की बनी हुई है।
इसी बात के चलते जनपद के अनेक राजकीय ठेकेदार अपना टेंडर अंतिम तिथि तक सम्मिलित करने में असमर्थ रहे।
इसी बात पर गुस्साए जनपद के ठेकेदारों ने आज अधीक्षण अभियंता को प्रेक्षित अपने ज्ञापन में मांग की हैं कि इन टेंडरों को तत्काल निरस्त किया जाए।
