Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 24, 2026

रमेश व हंसी उपभोक्ता फोरम के सदस्य मनोनीत

बागेश्वर। बागेश्वर में प्रदेश सरकार ने जिले में लंबे समय से रिक्त पड़े उपभोक्ता फोरम के दो सदस्यों की नियुक्ति कर दी है। एडवोकेट रमेश सनवाल और हंसी रौतेला को फोरम का सदस्य नामित किया है। अधिवक्ताओं ने उनके चयन पर खुशी जताई है। प्रदेश के कई जिलों में उपभोक्ता फोरम के सदस्य पद रिक्त थे। बीते 11 नवंबर को नैनीताल उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने इस पद के लिए साक्षात्कार लिया। जिसके परिणाम घोषित हो गए हैं। जिसमें जिले से रमेश सनवाल और हंसी रौतेला को सदस्य नामित किया है। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की महिला सदस्य रौतेला को 17 वर्षों का वित्तीय एवं वाणिज्यिक अनुभव है। वह 2004 से ट्रेट टैक्स, सेल्स टैक्स, वैट और जीएसटी, आयकर कार्यक्षेत्र में काम रही थीं। वहीं एडवोकेट सनवाल 25 वर्षों से विधि व्यवसाय करते हैं। उन्हें विधि के क्षेत्र में अच्छा अनुभव भी है। मनोनीत सदस्यों को जिला बार ऐसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट विनोद भट्ट, उपाध्यक्ष राजेश रौतेला, सचिव चंदन ऐठानी, धीरज कोरंगा, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, विधायक बलवंत भौर्याल, चंदन राम दास, कुंदन परिहार, डा. राजेंद्र परिहार, घनश्याम जोशी, हरीश जोशी, जिला शासकीय अधिवक्ता बसंत पाठक, गोविंद बल्लभ उपाध्याय, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता चंचल पपोला आदि ने खुशी जताई है।

Advertisement