Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 29, 2026

कृषि कानूनों की वापसी पर नैनीताल में मिष्ठान वितरण —

नैनीताल। तीनों कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नैनीताल में मिठाई बांटी। कांग्रेस नेता व क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिभुवन फर्त्याल ने कहा कि किसानों के आंदोलन के आगे केंद्र सरकार हार गई। यह दिन लोकतंत्र के इतिहास में महत्वपूर्ण तारीख में दर्ज हुआ है। लंबे संघर्ष व शहादत के बाद ही देश के किसानों ने यह मुकाम पाया है। इस दौरान अध्यक्ष युवा कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ सूरज पांडे, नगर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस संजय कुमार संजू, दिग्विजय सिंह बिष्ट, पूर्व छात्रसंघ सचिव अंकित चंद्रा, नगर अध्यक्ष एनएसयूआई पंकज बिष्ट, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष एनएसयूआई शुभम बिष्ट, जिला सचिव नितिन देवल, अर्जुन रौतेला, मोहित गोयल, हरीश धामी आदि मौजूद रहे।

Advertisement