Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

केजरीवाल ने रोड शो निकाल अपनी राजनीतिक ताकत का लोहा मनवाया 

हरिद्वार। केजरीवाल के रोड शो ने आम आदमी पार्टी के कद को बढ़ाने का काम किया। अभी तक जहां राजनीतिक विशेषज्ञ आम आदमी पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में ज्यादा तवज्जो देते नहीं दिख रहे थे। लेकिन केजरीवाल के रोड शो ने साबित कर दिया कि आप राज्य की तीसरी बड़ी पार्टी बनने का दम रखती है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरिद्वार में रोड शो निकालकर अपनी राजनीतिक ताकत का लोहा मनवा दिया। केजरीवाल की रोड शो में पहुंची भीड़ ने विशेषज्ञों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। पुराने रानीपुर मोड़ से शुरू हुए रोड शो का एक छोर जहां पुराने रानीपुर मोड़ पर था तो दूसरा छोर चंद्राचार्य चौक पर पहुंच चुका था। इतना ही नहीं वाहन से गुजरने वाले लोग भी केजरीवाल का अभिवादन स्वीकार करते दिखे। वहीं, रोड शो में युवाओं की भीड़ ने भविष्य के लिए संकेत दे दिए हैं कि आप राज्य में तीसरी बड़ी पार्टी बनने का दम रखती है। केजरीवाल के रोड शो की भीड़ अन्य राजनीतिक दलों के लिए खतरे की घंटी है। अब देखना है कि आम आदमी पार्टी इस भीड़ को वोट में बदलने में कितना कामयाब होती है।

Advertisement