Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

चंबा से उत्तरकाशी जा रही बस सड़क पर पलटी,6 घायल

नई टिहरी। नई टिहरी के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 94 चम्बा-उत्तरकाशी पर रामोल गांव के समीप एक डाक सेवा बस दोहपर में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस में 22 लोग सवार थे। जिनमें से जिनमें से 6 लोग घायल हुये हैं। दो गंभीर घायलों के एम्स रैफर किया गया है। दो घायलों को जिला अस्पताल बौराड़ी भेजा गया है। दो सामान्य घायलों का इलाज कंडीसौड़ी सीएचसी में किया जा रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोहपर में डाक बस सेवा चंबा से उत्तरकाशी जा रही थी। यकायक रामोल गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटने से 6 लोग घायल हुये हैं। गंभीर घायलों में 7 वर्षीय आराध्य पुत्र अरविंद निवासी मंजरवाल गांव कंडीसौड़ व मिथलेश (45) पत्नी विनोद कुमार निवासी छाम को एम्स के लिए रैफर कर ऐम्बुलेंस से रवाना किया है। भक्त बहादुर व लाल बहादूर निवासी मातली उत्तरकाशी को को जिला अस्पताल बौराड़ी रैफर किया गया है। जबकि सामान्य घायलों में कविता व हेमराज का इलाज सीएचसी कंडीसौड़ में किया जा रहा है। बस की अन्य सवारियों सकुशल बताई गई हैं।

Advertisement