Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

परिवहन मिनिस्ट्रीयल कर्मियों की हड़ताल रही जारी 

बागेश्वर। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के पदों में कटौती से नाराज संभागीय परिवहन कार्यालयों के मिनिस्टीरियल कर्मचारी बेमियादी हड़ताल जारी है। उन्होंने शनिवार को नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। जिससे वाहनों का रजिस्ट्रेशन भी नहीं हुआ। परेशान लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। बिलौना स्थित एआरटीओ कार्यालय पर आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि एक साल पूर्व परिवहन विभाग ने नया ढांचा स्वीकृत किया था। उसमें वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के पदों को स्टाफिंग पैटर्न के अनुसार कम दर्शाया गया है। परिवहन सचिव ने त्रुटि को सही करने के लिए निर्देश दिए थे। लंबे समय बाद भी इस लगती को सुधारा नहीं जा सका है। इस कारण कर्मचारियों को हड़ताल करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के पदों में कटौती करने के बजाय इन पदों को बढ़ाया जाना चाहिए था। पदों को पूर्ववत रखते हुए कर्मचारियों का प्रमोशन किया जाए। इस मौके पर यतीन तिवारी, भुवन मिश्रा, निश्चय जोशी, चंद्रपाल मौर्या आदि थे।

Advertisement