Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

भाजपा सरकार को हटाने के लिए वोट करेंगे पेंशनर्स

अल्मोड़ा। तहसील मुख्यालय पर उत्तराखंड गवर्नमेंट पेंशनर्स संगठन रामगंगा शाखा की एक बैठक शिक्षक भवन भिकियासैंण में हुई। इसमें गोल्डन कार्ड विसगंतियों को लेकर 95 दिनों से चल रहे आंदोलन को स्थगित कर न्यायालय की शरण में जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही भाजपा को हराने के लिए चुनाव में जी जान से जुटने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
रविवार को संगठन से जुड़े स्याल्दे, चौखुटिया, भिकियासैंण व सल्ट विकासखंडों के पेंशनर्स की बैठक में अगली रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में वक्ताओं ने बीते 25 अगस्त को जारी शासनादेश पर नाराजगी जताई। बैठक में उच्च न्यायालय में वाद दायर करने का निर्णय लिया गया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों में सरकार के खिलाफ वोट करने के प्रस्ताव को यथावत रखे जाने का निर्णय लिया। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष तुला सिंह तड़ियाल, प्रकाश उपाध्याय, त्रिलोक सिंह पटवाल, गोविंद बल्लभ मठपाल, नारायण राम आर्य, राजेंद्र सिंह, कृपाल सिंह नेगी, कुबेर सिंह कड़ाकोटी, देब सिंह घुगत्याल, दिनेश चंद्र तिवारी, अंबादत्त बलौदी, देब सिंह बंगारी, बचीराम बलौदी, कमलापति मठपाल, खीमानंद जोशी, डॉ. विश्वम्बर दत्त सती, गंगा दत्त जोशी, देवी दत्त लखचौरा, आनंद प्रकाश लखचौरा, गंगा दत्त शर्मा, किशन सिंह मेहता, बालम सिंह बिष्ट, मोहन सिंह नेगी, बालम सिंह रावत, मदन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement