Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

बागेश्वर पुलिस ने ढूढ निकाले 2 लाख 85 हजार के गुम मोबाईल


बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर क्राइम/ऑनलाईन धोखाधड़ी के अपराधों की रोकथाम व उनमें त्वरित कार्यवाही हेतु सर्विलांस/साईबर सैल एवं समस्त थाना प्रभारियों को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतों में त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। नोडल अधिकारी साईबर सैल/ क्षेत्राधिकारी कपकोट के पर्यवेक्षण में गठित सर्विलांस/साइबर क्राइम सैल बागेश्वर द्वारा इस प्रकार के प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। जिस क्रम में खोए हुए मोबाईलों के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर कार्यवाही करते हुए सर्विलांस/साइबर सैल द्वारा 19 खोये हुए मोबाईल फोन बरामद किये।
आज दिनांकः 07-12-2021 को पुलिस अधीक्षक , बागेश्वर द्वारा उक्त बरामद 19 मोबाइलों को उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया। मोबाइल प्राप्त होने पर मोबाइल स्वामियों द्वारा बागेश्वर पुलिस की प्रशंसा कर आभार व्यक्त किया गया ।

  

Advertisement