Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

बागेश्वर में कांग्रेस ने फूंका आप प्रदेश प्रभारी का पुतला


बागेश्वर। कांग्रेस जिला कमेटी ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने पूर्व मंत्री यशपाल आर्य पर अभद्र टिप्पणी की है। उनका यह बयान हास्याप्रद है। उन्होंने दिए गए बयान पर माफी मांगने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। बुधवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता एसबीआइ तिराहे पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने नारेबाजी की और आप के मोहनिया का पुतला दहन किया। वक्ताओं ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को कलंकित करने वाली पार्टियों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। महंगाई, बेरोजगारी पर सरकार को घेरने के बजाए आप नेताकांग्रेस के नेताओं पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। जिसका खामियाजा उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर अर्जुन भट्ट, भैरव नाथ टम्टा, कवि जोशी, ललित फर्स्वाण, हरीश ऐठानी, गीता रावल, धीरज कुमार, रतन सिंह किरमोलिया, दयाल बिष्ट, इंद्रा जोशी, गीतांजलि, विनोद पाठक, सुरेश लाल आदि मौजूद थे।

Advertisement